छत्रपुरा में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ तेज, तेजाजी मंदिर में दिया गया गणेश निमंत्रण

Jan 10, 2026 - 20:06
 89
छत्रपुरा में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ तेज, तेजाजी मंदिर में दिया गया गणेश निमंत्रण

रिपोर्टर शुभ दाधीच 

बूंदी छत्रपुरा बस्ती परिक्षेत्र में आगामी 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से आज छत्रपुरा स्थित तेजाजी मंदिर में विधिवत रूप से भगवान श्री गणेश जी को निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन अध्यक्ष मोहनलाल राठोर ने बताया कि सम्मेलन की सफलता हेतु धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रथम निमंत्रण भगवान गणेश को समर्पित किया गया है।

इसके पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने सामूहिक रूप से छत्रपुरा के श्री कल्याण राय मंदिर पहुंचकर विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी समाजजनों ने सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना की।

इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने समस्त हिंदू समाज बांधुओं से तन, मन और धन से सहयोग कर सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप देने का आह्वान किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह एवं सकारात्मक माहौल देखने को मिला।