‎देवनारायण जयंती: बूंदी में दो किमी लंबी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Jan 25, 2026 - 00:37
Jan 25, 2026 - 00:39
 3
‎देवनारायण जयंती: बूंदी में दो किमी लंबी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
‎देवनारायण जयंती: बूंदी में दो किमी लंबी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
‎देवनारायण जयंती: बूंदी में दो किमी लंबी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
‎देवनारायण जयंती: बूंदी में दो किमी लंबी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रिपोर्टर शुभ दाधीच 

‎बूंदी: शहर शनिवार को भगवान देवनारायण जयंती पर धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता के रंग में डूबा नजर आया. दोपहर होते ही शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. जयकारों की गूंज के बीच लोकगीतों पर थिरकती महिलाएं, पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां और बग्गियों में सजे-धजे दूल्हा-दुल्हन. हर दृश्य आस्था और उल्लास की अनूठी तस्वीर पेश कर रहा था. देवनारायण जयंती पर भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया.

दो किमी लंबी शोभायात्रा: शोभायात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया. युवाओं की टोलियां ध्वज लिए जयकारे लगाती चल रही थीं. महिलाएं लोकगीतों पर नृत्य कर रही थीं. घोड़ी नृत्य ने लुभाया. अखाड़ेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए. शोभायात्रा देवपुरा के देवनारायण मंदिर से शुरू हुई. सर्किट हाउस, अहिंसा सर्कल, कोटा रोड और लंका गेट होते बाइपास स्थित मुख्य भगवान देवनारायण मंदिर पहुंची. मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने इंतजाम किए थे.

बग्गियां खास आकर्षण: ‎शोभायात्रा दूल्हा-दुल्हन के लिए तैयार बग्गियां आकर्षक रही. पारंपरिक साज-सज्जा से सुसज्जित बग्गियों में दूल्हा-दुल्हन बैठे थे. मंदिर में सामाजिक और शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया. अतिथियों ने 150 से 200 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं नौकरी प्राप्त युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. ‎इस वर्ष भगवान देवनारायण जयंती पर नई पहल भी देखने को मिली. गुर्जर समाज जिलाध्यक्ष रामस्वरूप धगाल एवं संरक्षक श्योजी धगाल ने बताया कि जिला गुर्जर समाज ने पहली बार भगवान देवनारायण जयंती पर विवाह सम्मेलन किया. जयंती पर समाज की ओर से 30 हजार से अधिक लोगों ने भोज किया. सह संयोजक बाबूलाल भातडिया, रंगलाल गुंजल, महासचिव अनिल तंवर, उपाध्यक्ष खेमराज भालेसर और संगठन मंत्री जुगराज गुर्जर मौजूद थे