मोदी जी के नेतृत्व में सम्पूर्ण देश का सशक्तीकरण हो रहा -डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल
केन्द्रीय बजट पर भाजपा का प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम मोदी जी के नेतृत्व में सम्पूर्ण देश का सशक्तीकरण हो रहा -डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बजट मे- संदीप शर्मा जो भी आकांक्षाये जनमानस की रही, वो सभी हो रही पूरी - कल्पना देवी एक मेडिकल टूरिज्म हब कोटा को मिले - राकेश जैन कोटा 7 फरवरी।
डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी.एम.ए.प्लाजा सभागार, जी.एम.ए. प्लाजा में केन्द्रीय बजट को लेकर भाजपा की प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में जिला टीम ने मुख्य अतिथि डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल को साफा, शोल, माला, पार्टी दुपट्टा पहनाकर व 51 किलो पुष्पहार से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, बजट समिति से हेमंत विजय व पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी मंचस्थ रहें। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल ने प्रबुद्धजन संवाद को संबोधित करते हुये कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण देश के सभी वर्गों एवं सभी क्षैत्रों में सशक्तीकरण हो रहा है, जिससे देश का उत्थान हुआ और भारत विश्व की चौथी सबसे बडी आर्थिक शक्ति बना, अब तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने आंकडो के द्वारा जनधन खाते, उज्जवला योजना, स्वच्छता योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विस्तार से इनके माध्यम से हो रहे गरीब एवं पिछडे व्यक्तियों के उत्थान और आत्मनिर्भरता के बारे में बताया। राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी जी के लिये देश की जनशक्ति ही सभी समस्याओं का समाधान है। देशवासियों को आर्थिक दृष्टि से मजबूत करने पर व्यापक रणनीतिक कार्य हो रहे है, जिससे देश के सभी वर्गों का आर्थिक उत्थान हो रहा है। उन्होने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति को रहने को घर चाहिये, रोजगार चाहिये, शिक्षा चाहिये, चिकित्सा चाहिये, बैंक खाता चाहिये, अच्छा रहन सहन चाहिये, सडक परिवहन चाहिये। मोदी सरकार सामान्य व्यक्ति के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने की रणनीति पर वास्तविक कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि हमारा देश तमाम चुनौतियो के बावजूद भारत आर्थिक शक्ति बन रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दिल्ली से एक रूपया चल कर पहुंचते पहुंचते, 15 पैसा रह जाता था, 85 पैसा बिचौलिये खा जाते थे। अब दिल्ली से एक रूपया चलता है तो सीधे बैंक खाते में एक रूपया ही पहुंचता है। अब बिचौलियों को कुछ भी नहीं मिलता । मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करके दिखाया है, इसलिये मोदी जी को जनता चाहती है और जनता चुनती है। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार समाज के पिछडे, दूर दराज के गांव में रहने वाले, सडक किनारे छोटा मोटा व्यापार करने वाले, छोटे छोटे उद्योग व्यापार कारोबार करने वालों के लिये जमीनी स्तर पर काम कर रही है । वह उनके स्किल को डेवलप कर रही है, बिना जमानत लोन देकर उनकी आर्थिक क्षमता बढाने में योगदान दे रही है। इसी कारण करोडो करोडो लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सामान्य जीवन जी पा रहे है। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि बजट देश के 140 करोड देशवासियों को सक्षम बनाने, देश को 2047 तक आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर बना है। बजट में वंचित, पिछडे, अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचे इस भावना को ध्यान में रखा गया है । लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि चुनाव के समय जो भी घोषणाये की गयी, जो भी लाडपुरा विधानसभा के आमजन की सरकार से आकांक्षाये रही, वो सभी आकांक्षाये बजट के माध्यम से पूरी हो रही है जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि हम सब अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे है कि हम कोटा बूंदी लोसभा क्षैत्र में रहते है यहां से सांसद व माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला अपने संसदीय क्षैत्र की पूरी चिंता मनमस्तिष्क में रखते है। कोटा बूंदी संसदीय क्षैत्र के आमजन की जो भी आकांक्षाये भाजपा सरकार से रही वो सभी आकांक्षाये पूरी हो रही है। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि बजट मे 6 नये मेडिकल टूरिज्म हब की घोषणा हुई है, हम सभी का मनभाव है कि इसमे से एक मेडिकल टूरिज्म हब कोटा को मिले। इस अवसर पर वरिष्ट नेता पंकज मेहता, योगेन्द्र खींचीं, नेता प्रतिपक्ष निगम विवेक राजवंशी, मण्डल प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा, जगदीश जिंदल, व्यापारी आनंद राठी, संदीप अग्रवाल चांदी वाला, चौथमाता समिति अध्यक्ष आत्मदीप आर्य, जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, महावीर नायक बिल्लू, शैलेन्द्र ऋषि, रामलाल टटवाडिया, सोशल मिडिया से अरविंद सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष कविता पचवारिया, कुलदीप सिंह तलवार, महावीर सुमन, जितेन्द्र खजांची, जिला मंत्री भावना धाबाई, सरोज वर्मा, प्रकोष्ठ संयोजक के पी सिंह, मीडिया प्रमुख अनिल तिवारी, जिला प्रवक्ता जगदीश सिंह मोहिल, अमित सेन, महेश आहूजा, आईटी सहसंयोजक भाविका प्रित रामानी, युवा प्रमुख चेतन नागर, लाभार्थी प्रमुख लोकेश भट्ट, सोशल मीडिया शिवानी दुबे, पार्षद गोपाल राम मण्डा, आरती शाक्यवाल, प्रतिभा गौतम, रेखा गोस्वामी, दीपक नायक, योगेन्द्र आहूलवालिया, नंद किशोर मेवाडा, प्रमिला वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जटाशंकर शर्मा, नेता खण्डेलवाल, देवेन्द्र राही, जिलामंत्री रेखा खेलवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी सहित मण्डल अध्यक्ष, प्रतिनिधि सहित बडी संख्या प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।