बूंदी: एडवोकेट सुमित पारीक बने प्रदेश महासचिव, राकेश ठाकोर जिला अध्यक्ष नियुक्त
बूंदी, 6 मार्च। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की स्वीकृति से ह्यूमन राइट एवं आरटीआई (विधि प्रकोष्ठ) में नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पूनिया ने आदेश जारी करते हुए एडवोकेट सुमित पारीक को पदोन्नति देते हुए जिला अध्यक्ष से प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।
वहीं एडवोकेट राकेश ठाकोर को ह्यूमन राइट एवं आरटीआई (विधि प्रकोष्ठ) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महावीर मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सत्येश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गुलाम जिलानी गुड्डू कादरी, पार्षद देवराज गोचर, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री मुकेश दाधीच सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने सुमित पारीक व राकेश ठाकोर को बधाई और शुभकामनाएं दी।
नेताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी आम जनता की समस्याओं और आवाज को सरकार व जिला प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेंगे।