कच्छ की कोयल गीता रबारी पहुंचीं बूंदी, राजवीर सिंह रबारी को दी नए घर राजमहल की बधाई

Mar 21, 2026 - 00:48
 130
कच्छ की कोयल गीता रबारी पहुंचीं बूंदी, राजवीर सिंह रबारी को दी नए घर राजमहल की बधाई

रिपोर्टर शुभ दाधीच 

बूंदी: 'कच्छ की कोयल' के नाम से मशहूर गुजरात की लोकप्रिय लोक गायिका गीता रबारी ने अपने कोटा कार्यक्रम में जाने से पहले बूंदी का दौरा किया। यहां वे राजवीर सिंह रबारी के घर राजमहल पहुंचीं और उन्हें उनके नए घर की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

इस खास मौके पर राजवीर सिंह और उनके परिवार ने गायिका का बेहद गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत किया।

गीता रबारी का बूंदी पहुंचना स्थानीय लोगों के लिए भी उत्साह का विषय रहा। गुजरात के कच्छ जिले के एक बेहद साधारण परिवार से आने वाली गीता रबारी आज अपनी सुरीली आवाज के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

पारंपरिक गुजराती लोक गीत, गरबा और भजनों की उनकी खास गायकी उन्हें देश-विदेश में एक अलग पहचान दिलाती है।

कोटा में अपने निर्धारित कार्यक्रम से ठीक पहले बूंदी में की गई उनकी इस संक्षिप्त लेकिन आत्मीय मुलाकात की शहर में काफी चर्चा है। सादगी से भरे इस दौरे ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।