हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा कड़ी, शहर कोतवाल रमेश आर्या ने किया फ्लैग मार्च

Apr 2, 2026 - 18:41
 92
हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा कड़ी, शहर कोतवाल रमेश आर्या ने किया फ्लैग मार्च

रिपोर्टर शुभ दाधीच 

बूंदी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी कड़ी में शहर कोतवाल रमेश आर्या के नेतृत्व में शोभायात्रा के निर्धारित रूट पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कोतवाल रमेश आर्या ने बताया कि त्योहार को लेकर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे और शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाएं।