बाल वाहिनी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 9 चालान और एक वैन सीज़

Apr 9, 2026 - 10:31
 67
बाल वाहिनी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 9 चालान और एक वैन सीज़

रिपोर्टर शुभ दाधीच 

बूंदी। परिवहन विभाग और रालसा की संयुक्त टीम ने शहर में अवैध रूप से संचालित बाल वाहिनी वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 9 चालान बनाए गए और करीब एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

यह कार्रवाई विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती सविता मीना एवं जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती सौम्या शर्मा के निर्देशन में की गई। परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्राइवेट वैन संचालकों में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान गंभीर खामियां मिलने पर एक वैन को सदर थाने में सीज़ किया गया। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उड़न दस्ते के वाहन से सुरक्षित उनके स्कूल पहुंचाया गया।

कार्रवाई के दौरान विभागीय कार्मिक देवराज प्रजापति, रघुवीर सिंह हाड़ा, कैलाश चंद मीणा तथा रालसा टीम के सदस्य आदित्य बड़ेतिया और जयेश सिन्हा मौजूद रहे।