एलन में IJSO एवं IOAA-Jr 2025 चैम्पियन्स का सम्मान*

Dec 8, 2025 - 21:47
 2
एलन में IJSO एवं IOAA-Jr 2025 चैम्पियन्स का सम्मान*

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने सदैव नेशनल व इंटरनेशनल लेवल के ओलम्पियाड में देश का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में एक बार फिर एलन के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर श्रेष्ठता साबित की है। हाल ही में विभिन्न ओलम्पियाड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स अपने माता-पिता के साथ सोमवार को एलन कोटा पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर एलन के निदेशक डॉ.बृजेश माहेश्वरी व सीनियर वाइस प्रसीडेंट पंकज बिरला मौजूद रहे। सभी स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स का बुके देकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर ओलम्पियाड में सफलता का केक भी काटा गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स ने अपने अनुभव भी साझा किए। रूस में आयोजित 22वें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) में एलन स्टूडेंट आदिश जैन ने गोल्ड मेडल, जबकि रूहान मोहंती एवं एसवी. तेजस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार, रोमानिया में आयोजित 4th इंटरनेशनल ओलम्पियाड इन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिज़िक्स फॉर जूनियर्स (IOAA-Jr) में कक्षा 10 के आरोन ठक्कर ने गोल्ड मेडल, और कक्षा 9 की स्वरा पटेल ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए एलन के मजबूत अकादमिक सपोर्ट और नेशनल लेवल के कम्पीटिटिव एनवायरमेंट की सराहना की। पेरेंट्स ने भी कहा कि एलन में फैकल्टीज़ और मेंटर्स का ऐसा मार्गदर्शन मिलता है कि बच्चों को घर की याद तक नहीं आती। यही वजह है कि एलन स्टूडेंट्स हर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ------------------- होमवर्क रोजाना खत्म करता हूं : आदिश इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मैडल हासिल करने वाले हरियाणा निवासी आदिश जैन ने बताया कि मैंने पढ़ाई को लेकर रोजाना का कोई समय निश्चित नहीं कर रखा लेकिन, होमवर्क रोज कंप्लीट करता हूं। एलन फैकल्टीज का मार्गदर्शन कदम-कदम पर काम आ रहा है। होमवर्क, डेडिकेशन और डिसीप्लीन इन्हीं से सीखा है। इससे बैकलॉग नहीं रहता और डाउट्स भी क्लीयर होते रहते हैं। आईजेएसओ जैसे एग्जाम के लिए एलन की फैकल्टीज बेस्ट है। पिता डॉ.गौरव जैन रेडियोलॉजिस्ट हैं तथ मां डॉ.रितिका जैन डेंटिस्ट हैं। ----- IJSO एवं IOAA-Jr परीक्षा प्रक्रिया इन परीक्षाओं का संचालन कुल 5 चरणों में होता है। पहला चरण (NSEJS) और दूसरा चरण (INJSO) दोनों ही लिखित परीक्षाएँ होती हैं। पहले चरण NSEJS के बाद एलन के 152 स्टूडेंट्स दूसरे चरण INJSO के लिए चयनित हुए थे। दूसरे चरण के बाद पूरे देश से 56 स्टूडेंट्स तीसरे चरण OCSC के लिए चुने गए, जिनमें से 36 IJSO OCSC और 20 IOAA-Jr OCSC के लिए थे। इनमें से 32 IJSO OCSC और 19 IOAA-Jr OCSC स्टूडेंट्स एलन से थे। लिखित, प्रायोगिक एवं तार्किक परीक्षण के आधार पर IJSO के टॉप 6 एवं IOAA-Jr के टॉप 3 स्टूडेंट्स भारतीय टीम के लिए चयनित हुए। इनमें से 5 एलन स्टूडेंट्स ने फाइनल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल हासिल किए, जो संस्थान और देश के लिए अत्यंत गौरव की बात है।