ब्राह्मण कल्याण परिषद की स्थापना दिवस पर 276 यूनिट रक्तदान

Jan 1, 2026 - 19:49
Jan 2, 2026 - 17:23
 38
ब्राह्मण कल्याण परिषद की स्थापना दिवस पर 276 यूनिट रक्तदान

ब्राह्मण कल्याण परिषद के स्थापना दिवस पर 276 यूनिट रक्तदान कोटा। ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा अपने 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोदावरी धाम परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 276 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में नारी शक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ गोदावरी धाम के महंत शैलेंद्र भार्गव द्वारा किया गया। परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। बरसात के बाद भी रक्तदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। शिविर प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक निरंतर चलता रहा और रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास, पुलिस अधिकारी नवल शर्मा, इंदु गौतम, कांग्रेस नेता शिवकांत नंदवाना, ब्राह्मण कल्याण परिषद के संभागीय अध्यक्ष बृजराज गौतम एवं महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित महामंत्री मनोज शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में  विशाल शर्मा, आयुर्वेद कॉलेज कोटा के प्राचार्य नित्यानंद शर्मा, पार्षद सुनील गौतम, ओम तनकारिया, किशन पाठक ,प्रेम शर्मा बबलू जगनमोहन गौतम,जितेंद्र गौतम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर संभागीय महिला अध्यक्ष डॉ. शीला तिवारी, ब्रिजेशकांत शर्मा, दिनेश शर्मा, लोकेश शर्मा,  अरुण भार्गव, दिलीप औदीच्य, राकेश शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, विनीत बाजपेई, पीयूष शर्मा, पंकज शांडिल्य, बुद्धि प्रकाश दाधीच, प्रमोद जोशी, डॉ. मनीष तिवारी, नरेन्द्र शर्मा,विनोद शर्मा, अशोक मिश्रा, अमित ठाकुर, दिग्विजय शुक्ला, इंद्र नारायण शर्मा, चंद्रप्रकाश गौतम, कुशाग्र शर्मा, पुरुषोत्तम पंचोली, मनमोहन शर्मा, गिरधर दाधीच, सत्यनारायण शांडिल्य, चेतन शर्मा, हर्षित गौतम, विशाल पारीक, चंद्र प्रकाश पाठक,भारत उपाध्याय, गोपाल शर्मा, अजय शर्मा,अनिल शर्मा,देवेंद्र जोशी, कमल शर्मा, पुष्प कांत शर्मा,दीपक शर्मा,सत्यनारायण पारीक, नेमीचंद शर्मा,देवजीत शर्मा, विनोद दीक्षित,मोहित गौतम ,नरेश गौतम ,राम कुमार शर्मा,शीला तिवारी,आशा मिश्रा, सरोज मिश्रा, सीता शर्मा,गीता शर्मा,रानी पारीक, रेखा जोशी, मोहन कांत शर्मा, एकता शर्मा,पवन शर्मा ,अक्षय शर्मा, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकती है। नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता स्वयं भी स्वस्थ रहता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में परिषद द्वारा सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।