ब्राह्मण कल्याण परिषद महिला प्रकोष्ठ का रंगारंग बसंत उत्सव सम्पन्न

Jan 22, 2026 - 18:40
 6
ब्राह्मण कल्याण परिषद महिला प्रकोष्ठ का रंगारंग बसंत उत्सव सम्पन्न

ब्राह्मण कल्याण परिषद महिला प्रकोष्ठ का रंगारंग बसंत उत्सव सम्पन्न कोटा। ब्राह्मण कल्याण परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक निजी होटल में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक अनिल तिवारी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे सभागार में पीले परिधानों, फूलों की सजावट एवं बसंती रंगों ने ऋतु पर्व का मनमोहक वातावरण रच दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, गीत, हास्य प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संभागीय अध्यक्ष डॉ. शीला तिवारी ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों से सशक्त मंच मिलता है, जिससे आत्मविश्वास के साथ सामाजिक सहभागिता भी बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में रितु शर्मा प्रथम विजेता रहीं तथा बसंत क्वीन प्रतियोगिता में अर्चना शर्मा को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर , धर्मेंद्र दीक्षित,मोहनकांता शर्मा, शीला तिवारी, माधवी शर्मा, अनीता शर्मा, वर्षा दीक्षित, सविता शर्मा, रेणु गौड़, मंजू गौड़, रेखा हरित, ममता शर्मा, संतोष गौतम, कल्पना तिवारी, प्रमिला शर्मा, संध्या गौतम, मीना शर्मा एवं रचना शर्मा सहित एसएन शर्मा, डॉ मनीष तिवारी, पंडित तुलसीराम शर्मा, ओम तनकारिया,किशन पाठक,अनेक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो सत्र एवं बसंती गीतों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।