छत्रपुरा बस्ती क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन को लेकर हुई तैयारी बैठक

Jan 7, 2026 - 10:37
 105
छत्रपुरा बस्ती क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन को लेकर हुई तैयारी बैठक

रिपोर्टर शुभ दाधीच 

बून्दी, 6 जनवरी शहर की छत्रपुरा बस्ती क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन आयोजन करने के लिए राठौर तेली समाज छात्रावास तिरुपति विहार, कुंभा नगर छत्रपुरा परिसर में बैठक आयोजित की गई इसमें विराट हिंदू सम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया और जिम्मेदारियां दी गई। आयोजन समिति का अध्यक्ष मोहनलाल राठौर को नियुक्त किया गया और उपाध्यक्षों, क्रियान्वयन समिति पालक एवं सदस्य, संयोजक, सहसंयोजक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रचार प्रसार समिति,

भोजन व्यवस्था समिति, मंच मैदान समिति, साज सज्जा समिति, कलश यात्रा समिति, यातायात व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं जल समिति का गठन किया गया। बैठक में महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी रही और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सभी सदस्यों से सहभागिता का आव्हान किया गया। हिंदू सम्मेलन सामाजिक एकता, संस्कृत जागरण एवं धार्मिक चेतना को मजबूत करने वाला सिद्ध होगा। आयोजन को लेकर प्रत्येक हिंदू परिवार को पीले चावल व कर पत्रक देकर घर-घर निमंत्रण दिया जाएगा।