आमजन तिरंगा वाहन रैली को लेकर समिति का गठन

Jan 22, 2026 - 23:37
Jan 23, 2026 - 11:27
 37
आमजन तिरंगा वाहन रैली को लेकर समिति का गठन

रिपोर्टर शुभ दाधीच 

बूंदी। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में आमजन की सहभागिता से भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली गढ़ की पड़स से प्रातः 10:00 बजे रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भूरा गणेश मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न होगी।

रैली को व्यापक एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में गौरव भटनागर को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं शुभम बसवाल एवं चेतन पंचोली को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रैली के प्रचार-प्रसार की कमान गुरमीत सिंह को प्रचार प्रभारी के रूप में दी गई है। रैली संचालन हेतु शुभम सुमन एवं भोला गुर्जर को रैली प्रभारी नियुक्त किया गया है। महिला सहभागिता को सशक्त बनाने के लिए ललिता नुवाल, मोनिका शेरगढ़िया एवं ममता शर्मा को महिला रैली प्रभारी बनाया गया है, जबकि यामिनी हाडा को युवा महिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख नवदीप नायक एवं शेखर सैनी करेंगे। मीडिया समन्वय के लिए अभिषेक जैन एवं कमलेश बातकी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

सोशल मीडिया पर रैली के प्रचार-प्रसार हेतु यंग अचीवर, हाडोती ब्लॉग एवं बूंदी अपडेट को सोशल मीडिया पार्टनर बनाया गया है।

आयोजन के संरक्षक के रूप में टीकम जैन, महावीर मोदी, भरत शर्मा एवं ओम धगाल मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा वाहन रैली में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने की अपील की है।