कोटा बूंदी कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी के झूठे आरोपों का सुनील खटाना ने किया कड़ा खंडन, बताया राजनीतिक हताशा का परिणाम

Jan 10, 2026 - 19:07
 41
कोटा बूंदी कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी के झूठे आरोपों का सुनील खटाना ने किया कड़ा खंडन, बताया राजनीतिक हताशा का परिणाम

रिपोर्टर शुभ दाधीच 

कोटा। लोकसभा प्रत्याशी द्वारा कोटा में कुछ संस्थाओं और होटल व्यवसाय में हिस्सेदारी को लेकर लगाए गए आरोप पूर्णतः निराधार, तथ्यहीन और भ्रामक हैं। इन झूठे आरोपों का सुनील खटाना ने कड़े शब्दों में खंडन करते हुए इसे राजनीतिक हताशा और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास बताया है।

सुनील खटाना ने स्पष्ट किया माननीय लोकसभा अध्यक्ष का सार्वजनिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी और बेदाग रहा है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कभी भी किसी निजी व्यवसाय या संस्थान में अनुचित हिस्सेदारी नहीं रखी। लोकसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार के आधारहीन आरोप लगाना न केवल उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा को भी कमजोर करता है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी तथ्यों के अभाव में अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि उनके पास कोई ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत करें, अन्यथा इस प्रकार के बयान उनकी राजनीतिक निराशा को ही उजागर करते हैं।

खटाना ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता सब जानती है किसके समय अवैध कब्जे हुए हैं पूरी चंबल को खोदा गया कोटा में सात अजूबों के बाद आठवां अजूबा कहां बना अतिक्रमण ने कहां-कहां विकास की गंगा बहाई और ऐसे झूठे आरोपों का समय आने पर करारा जवाब मिलेगा 

 भाजपा संगठन और कार्यकर्ता माननीय लोकसभा अध्यक्ष के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके सम्मान व प्रतिष्ठा पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी।

अंत में उन्होंने मीडिया और आमजन से अपील की कि वे बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसे भ्रामक आरोपों पर विश्वास न करें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में सहयोग करें।