सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए प्राइवेट बसों की छतों से लगेज कैरियर उतारने की अपील
बूंदी, राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुरक्षित बनाने के लिए बूंदी जिले में संचालित बस ऑपरेटर्स के लिए सड़क सुरक्षा विषय पर डीटीओ कार्यालय बूंदी में कार्यशाला आयोजित की गई ।
कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी धर्मपाल सिंह गुर्जर ने कार्यशाला में आए बस मालिकों से 31 दिसम्बर तक बसों के ऊपर लगे लगेज कैरियर और इमरजेंसी एग्जिट गेट के सामने लगे अवरोधों को हटा लेने की अपील की ।
गुर्जर ने बस ऑपरेटर्स से को बस बॉडी नियमों में हुए संशोधन को बताते हुए बस मालिको से बसों की बॉडी बनवाते वक्त परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटना होने पर जन हानि से बचा जा सके ।
कार्यशाला में वेलफेयर सोसाइटी ऑफ़ प्राइवेट बस एसोसिएशन,मीरा गेट बूंदी के जिला अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा,इकराम हुसैन,पप्पू खिलजी,बबलू भाई,कल्लन भाई,दीपक पारीक,खेमराज शर्मा, विष्णु शर्मा आदि ने निर्धारित तारीख तक बसों के कैरियर स्वेच्छा से उतार लेने पर सहमति जताई ।