दुर्घटना में घायल ब्राह्मण महिला का निधन, ब्राह्मण कल्याण परिषद ने की मदद

Nov 13, 2025 - 16:16
 4
दुर्घटना में घायल ब्राह्मण महिला का निधन, ब्राह्मण कल्याण परिषद ने की मदद

दुर्घटना में घायल ब्राह्मण महिला का निधन, ब्राह्मण कल्याण परिषद ने की मदद दिनांक 13 नवंबर 2025, कोटा — दोपहर लगभग 1:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ब्राह्मण समाज की महिला निमित्त शर्मा का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। परिवारजन महिला के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद केशव राय पाटन के पास स्थित भेरुजी का करवाला ले जाना चाहते थे, किंतु एंबुलेंस की व्यवस्था और आर्थिक कठिनाई के कारण असहाय थे। इस पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी एवं बुद्धि दाधीच तुरंत मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति कन्हैयालाल शर्मा एवं भाई ओम शर्मा से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और प्रतीक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। परिषद के पदाधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहयोग एवं आगे भी सहायता का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि मोर्चरी से मृतक को घर तक ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।