घर की दहलीज से बाहर निकलते ही जरूरी है सड़क सुरक्षा

Jan 19, 2026 - 13:35
 9
घर की दहलीज से बाहर निकलते ही जरूरी है सड़क सुरक्षा

रिपोर्टर शुभ दाधीच 

माटुंदा बूंदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माटुंदा में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग बूंदी द्वारा एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार की व्यावहारिक जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में डीटीओ सौम्या शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने, वाहन चलाने के नियमों तथा हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।

धारा एनजीओ के अध्यक्ष प्रवीण गोस्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि घर की दहलीज से बाहर निकलते ही हम सड़क पर होते हैं, जहां विभिन्न प्रकार के वाहनों के बीच हमें सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की संभावित स्थितियों को उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए उनसे बचाव और सुरक्षित चलने के तरीके बताए।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को “राहवीर” की भूमिका निभाते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने, प्राथमिक उपचार देने तथा सीपीआर की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।