हाड़ौती केसरी कुश्ती दंगल में बूंदी के पहलवानों का दमदार प्रदर्शन
कोटा। रविवार 22 मार्च 2026 को सुभाष नगर द्वितीय स्थित मंगलेश्वर व्यायाम शाला में आयोजित हाड़ौती केसरी कुश्ती दंगल में बूंदी जिले के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस प्रतिष्ठित दंगल में बूंदी के 10 पहलवानों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया और बेहतरीन मुकाबले पेश किए।
खिलाड़ियों के कोच सचिन नायक एवं सनातन धर्म अखाड़ा समिति के जिला अध्यक्ष व कुश्ती उस्ताद मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में मात्र 20 दिनों के प्रशिक्षण में ही खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
20 किलो वर्ग में हनुमान व्यायाम शाला, बूंदी के अभि नायक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
25 किलो वर्ग में केशव कुश्ती अकादमी, केशोरायपाटन के लकी गुर्जर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गौरतलब है कि हनुमान व्यायाम शाला, लंका गेट रोड बूंदी में हाल ही में कुश्ती प्रशिक्षण शुरू हुआ है, और इतनी कम अवधि में ही अभि नायक का प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर बूंदी जिला अखाड़ा समिति से जुड़े मुकेश माधवानी, संदीप कुमार श्रृंगी, नितेश शर्मा, महावीर खंगार, तरुण राठौड़, अभय देव (एडवोकेट), नवदीप नायक और प्रीतम सहित कई लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया।