लोकपाल बनने पर जगदीश शर्मा का हुआ भव्य अभिनंदन

Dec 12, 2025 - 23:27
 34
लोकपाल बनने पर जगदीश शर्मा का हुआ भव्य अभिनंदन

लोकपाल बनने पर जगदीश शर्मा का हुआ भव्य अभिनंदन ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा तुलसी माता मंदिर, दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम कोटा। भाजपा सरकार द्वारा कोटा ग्रामीण के लोकपाल पद पर नियुक्त किए जाने पर जगदीश शर्मा का ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह सम्मान समारोह दशहरा मैदान स्थित तुलसी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के अनेक पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि कोटा जिले में पहली बार जगदीश शर्मा को लोकपाल नियुक्त किया जाना संपूर्ण ब्राह्मण समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं निगमों में होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा एक योग्य एवं ईमानदार व्यक्ति का चयन करना सराहनीय कदम है, जिससे परिषद में हर्ष की लहर है। परिषद के पदाधिकारियों ने माला, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर लोकपाल जगदीश शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में लोकपाल जगदीश शर्मा ने कहा— “सरकार ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। सरकारी तंत्र में होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करना मेरी प्राथमिकता होगी।” कार्यक्रम में प्रमुख रूप से— संयोजक अनिल तिवारी, संभागीय अध्यक्ष बृजराज गौतम, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, महिला अध्यक्ष डॉ. शीला तिवारी, युवा अध्यक्ष सुनील गौतम, दक्षिण अध्यक्ष दिलीप आदित्य, रॉयल क्लब अध्यक्ष एस.एन. शर्मा, संभागीय युवा अध्यक्ष लोकेश शर्मा नहुष शर्मा, अरुण भार्गव, दिनेश शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, नवल शर्मा, विशाल पारीक, विनीत वाजपेई , राजेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, मनीष शर्मा, मनीष तिवारी, प्रमोद शर्मा, देवजीत शर्मा, देवीशंकर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, भीम गौतम, अमित ठाकुर, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, पीयूष. शर्मा, देवेंद्र तिवारी, विनोद शर्मा, उत्तम शर्मा, अक्षय तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, ईशू दुबे, नवीन शर्मा, हरिओम सनाढ्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाज एकता और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।