दुर्घटना से देर भली जल्दबाजी एवं टेंशन में वाहन नहीं चलाए आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला आयोजित
बूंदी,आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग बूंदी द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी धर्मपाल सिंह गुर्जर द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और दुर्घटना स्थिति में दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य महिमा तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा विषय के बारे में जानकारी दी गई
धारा एनजीओ के अध्यक्ष प्रवीण गोस्वामी द्वारा विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए सड़क मार्ग पर बने चिन्ह एवं उनके उपयोग को समझाते हुए संभावित दुर्घटना होने वाली स्थितियों को पीपीटी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखा कर जागरूक किया गया।
गोस्वामी ने विद्यार्थियों को दुर्धटना स्थिति में राहवीर बनने के लिए प्रेरित करते हुए दुर्घटना स्थिति में विवेक और सूझबूझ को उपयोग मे लेते हुए घायल व्यक्ति के जीवन को बचाने का कौशल सिखाया गया।
जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग से सहायक प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह हाड़ा ने विद्यार्थियों को जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने और सही उम्र में वाहन चलाने व हेलमेट लगाने का महत्त्व बताया और स्कूल आने वाले ओवर क्राउडेड स्कूल वेन व ऑटो में न बैठने की सलाह दी। कार्यशाला में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम नंदनी गुप्ता, द्वितीय तनीषा जागीड़, तृतीय आर्यन सैनी रहे।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम खुशी सैनी, द्वितीय मिस्बा, तृतीय अजय नायक रहे ।