लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को मांधाता बालाजी मेले में पधारने का निमंत्रण
कोटा श्री मांधाता बालाजी मेला महोत्सव एवं विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी सांसद ओम कृष्ण बिरला से मुलाकात की समिति ने लोकसभा अध्यक्ष को आगामी 4 जनवरी को टाइगर हिल स्थित श्री मांधाता बालाजी महाराज के मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए हार्दिक निमंत्रण दिया
समिति की ओर से निमंत्रण देने गए प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक मंडल के सदस्य एवं पूर्व सभापति महावीर मोदी, मेला संयोजक गौरव वर्मा, वानर सेना की ओर से संयोजक संदीप श्रृंगी, कार्यकारी अध्यक्ष गोल्डी वर्मा, लखन नामा, हनुमान वर्मा, विनोद सैनी,अजय सैनी,अभय चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे।
यह जानकारी वानर सेना के जिला अध्यक्ष स्वपनेश शर्मा ने दी।