आवासीय कॉलोनी में अवैध मिक्सर प्लांट संचालन पर कार्रवाई की मांग

Dec 16, 2025 - 12:56
Dec 16, 2025 - 12:59
 1
आवासीय कॉलोनी में अवैध मिक्सर प्लांट संचालन पर कार्रवाई की मांग

आवासीय कॉलोनी में अवैध मिक्सर प्लांट संचालन पर कार्रवाई की मांग कोटा। अंबेडकर नगर कुन्हाड़ी क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी के बीच अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधि संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मीडिया संयोजक भाजपा अनिल तिवारी ने नगर निगम कोटा के आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि अंबेडकर नगर कुन्हाड़ी, मेन रोड स्थित मकान संख्या 413 के निवासी विक्रम कक्कड़ द्वारा आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से रेत-गिट्टी का मिक्सर प्लांट लगाया गया है। प्लांट से संबंधित रेत व गिट्टी सड़क पर फैली हुई है, जिससे अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, साथ ही धूल-मिट्टी और शोर से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। अनिल तिवारी ने बताया कि आवासीय कॉलोनी में इस प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नगर निगम नियमों के विरुद्ध हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि उक्त अवैध मिक्सर प्लांट को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए तथा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर आवासीय क्षेत्र की शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।